नई दिल्ली. डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है. इसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है. बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत स्थिर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया. बताया जा रहा है कि रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं. बता दें कि इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने एक न्यूज चैनल से की है. रेमो खुद अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं.
http://रोहित ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस दिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होंगे रवाना
उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था. रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं. बता दें कि रेमो डिसूजा जाने माने सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर हैं जो बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं. बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में हुई थी जिसके बाद साल 2000 में दिल पे मत ले यार फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की. इसके बाद वो आज तक कई बेहतरीन फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं. उन्हें तहज़ीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है.
http://ओपन स्कूल से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी










