আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डबरीनुमा कुएं में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में मातम

Published on: October 12, 2020
---Advertisement---

पिथौरा/बागबाहरा. कोमाखान थाना क्षेत्र में दो मासूम बालकों की एक डबरीनुमा कुएं में डूबने से मौत हो गई. बहरहाल, पुलिस ने दोनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस के मुताबिक घटना कोमाखान थाना के ग्राम कारागुला की बताई जा रही है. रविवार दोपहर ग्राम के शिवचरण दीवान एवं धनेश ठाकुर के मासूम बच्चे घर में ही खेल रहे थे. इस बीच शाम को जब बच्चे करीब 4 बजे तक घर नहीं लौटे तब दोनों परिवारों ने बच्चों की तलाश प्रारंभ की. बच्चों की तलाश में पड़ोस के चेतन ठाकुर की बाड़ी स्थित एक विशाल डबरी की तरह दिखने वाले एक कुएं की ओर ग्रामीणों की नजर गई. जिसमें अभी 8-10 फ़ीट पानी है.

http://आर्थिक अनियमितता के कारण लेखापाल वित्तीय प्रभार से मुक्त



सन्देह के आधार पर कुछ ग्रामीणों ने जब कुएं में उतर कर देखा तब दोनों मासूमों कुणाल दीवान पिता शिवचरण (4), एवं चेतन ठाकुर पिता धनेश ठाकुर (3) के शव मिल गए. दोनों मासूमों की इस हृदयविदारक मौत को देखते हुए ग्रामीणों में शोक की लहर छा गई. एक अनुमान के अनुसार उक्त दोनों मासूम बच्चे खेलते-खेलते घर के पीछे स्थित डबरी जैसे कुएं तक पहुंचे होंगे जहां पैर फिसलने से यह हादसा हुआ होगा. बहरहाल, दोनों मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातम से माहौल है.

http://जयललिता के लुक में छाईं कंगना, थलाइवी के सेट से शेयर की तस्वीरें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now