बसना. ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के लेखापाल सत्यनारायण शर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी मिंज ने पुरानी आर्थिक अनियमितता के कारण वित्तीय प्रभार से मुक्त करने का आदेश जारी किया है. जिला शिक्षा अधिकारी मिंज ने बताया कि सरायपाली से बसना स्थानांतरित होकर आए सत्यनारायण शर्मा पर सरायपाली बीईओ कार्यालय में आर्थिक अनियमितता की शिकायत थी जिसके आधार पर 07 अक्टूबर को आदेश निकालकर उन्हें वित्तीय प्रभार से मुक्त किया गया तथा जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की जांच के पश्चात आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी. बीईओ जेआर लहरे ने बताया कि उन्हें सत्यनारायण शर्मा को वित्तीय प्रभार से मुक्त करने का आदेश प्राप्त हो गया है जिसका पालन किया जाएगा.
http://मंत्री उमेश पटेल कोरोना पॉज़ीटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
पिकअप में तीन युवकों से 99 पौवा शराब बरामद
महासमुंद. बागबाहरा वार्ड 10 नवागांव में पुलिस ने 99 पौवा गोवा शराब जब्त कर तीन युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाई की है. साथ ही परिवहन के लिए उपयोग किए गए पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया. मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सिलापडेरा धान फड़ के पास पिथौरा रोड में अजय यादव पिता नीलकंठ यादव (20) संजय चंद्राकर पिता प्रहलाद चंद्राकर (20), दुष्यंत चंद्राकर पिता भैयाराम चंद्राकर (34) सभी वार्ड 10 नवागांव बागबाहरा निवासी के कब्जे से 99 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कीमती 11880 रुपए व परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप (छोटा हाथी) नीले रंग की क्रमांक सीजी 06 जीई 9882 कीमती एक लाख रुपए जब्ती में लिया गया. आरोपियों को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
http://महिला ने पूरे परिवार को पिलाई जहरीली चाय, देवर की मौत







