खरसिया. कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होने ट्वीट कर बताया कि दो-तीन दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, बुखार आ रहा था. वहीं कोरोना टेस्ट कराने पर पॉज़ीटिव रिपोर्ट आई है. मंत्री उमेश पटेल अपने रायपुर निवास में है. वहीं उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अस्पताल में एडमिट होंगे. सोशल मीडिया में उन्होंने पोस्ट किया- कल कोरोना टेस्ट कराया जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं, मैं अभी स्वस्थ हूं. जो अभी कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उन सभी लोगों से मेरा निवेदन है स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और अपना टेस्ट जरूर कराएं.
http://महिला ने पूरे परिवार को पिलाई जहरीली चाय, देवर की मौत
कल कोरोना टेस्ट कराया जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं, मैं अभी स्वस्थ हूं। जो अभी कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उन सभी लोगों से मेरा निवेदन है स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और अपना टेस्ट जरूर कराये।
— Umesh Nandkumar Patel (@umeshpatelcgpyc) October 11, 2020
http://पायल घोष ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, बोलीं- माफिया गैंग मुझे मार डालेगा
स्टोन फैक्ट्री से पंप और केबल पार
महासमुंद. साराडीह स्थित सांई स्टोन फेक्ट्री में गत दिनों अज्ञात ने मोटर पंप, केबल वायर सहित करीब 50 हजार रुपए से अधिक की चोरी कर ली. फेक्ट्री संचालक संतुराम यादव पिता घनाराम (33) ने कोतवाली पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होनें बताया है कि फैक्ट्री से अज्ञात ने एक पंप, 5 नग स्टार्टर, 4 टेबल पाईप सहित करीब 50 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गया है. शिकायत पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है.







