আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जयललिता के लुक में छाईं कंगना, थलाइवी के सेट से शेयर की तस्वीरें

Published on: October 11, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी की शूटिंग में व्यस्त हैं. अपनी इस फिल्म को लेकर वह सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के बाद हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की है, जिसे लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं. यह फिल्म तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जिंदगी पर आधारित है. जिसमें कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी. हाल ही में कंगना ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अब उसी उत्साह को बढ़ाते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर थलाइवी के सेट से कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं.

http://विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने 5 राज्यों के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची



तस्वीरों में कंगना रनौत एकदम जयललिता जैसी ही दिखाई पड़ रही हैं. उनका मेक अप इस अंदाज में किया गया है कि वे एकदम पूर्व सीएम जैसी दिखाई दे रही हैं. अपनी उन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना बताती है कि फिल्म की शूटिंग का एक और शेड्यूल पूरा हो गया है. वे लिखती हैं- जया मां के आशीर्वाद से थलाइवी का एक और शेड्यूल पूरा हो गया है. कोरोना काल में काफी कुछ बदल गया है. लेकिन एक्शन और कट के बीच कुछ भी नहीं बदलता है. पूरी टीम का शुक्रिया.

http://Samsung Galaxy A21s का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए क़ीमत

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1315086626717134851?s=20

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now