আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिकनिक मनाने आए दो बच्चों की सिरपुर महानदी में जलसमाधि

Published on: November 30, 2019
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्र एवं प्राचीन नगरी सिरपुर में आज स्कूल की ओर से पिकनिक मनाने आए रायपुर के भारत माता स्कूल के कक्षा 9 वीं के दो बच्चों की महानदी के गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई. घटना के संबंध में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रायपुर टाटीबंद स्थित भारत माता स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं से 11 वीं तक के करीब 170 छात्र-छात्राएं पिकनिक मनाने महासमुंद जिले के सिरपुर पर्यटन केंद्र आए थे. इस बीच सिरपुर की महानदी के तट पर स्थित गंधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करते कुछ बच्चे नदी में नहाने चले गए. बताया जाता है कि नदी में कुछ बच्चों को नहाते देख अनेक बच्चे नदी में नहाने चले गए.

http://अब बिना नेटवर्क भी फोन पर बात कर सकेंगे Jio और Airtel यूजर्स, जानिए कैसे

इसके बाद अगले पड़ाव की ओर बढ़ने के पहले जब बच्चों को बाहर निकलने कहा गया तब सभी बच्चों के बाहर आने के बाद भी तीन बच्चे कम थे. लिहाजा उनकी तलाश प्रारंभ की गई. तब एक बच्चा तो स्वयं ही मौत के मुंह से निकल आया जबकि 2 बच्चे नहीं मिले. इसके बाद आनन-फानन नदी के गहरे पानी में तलाश की गई तब कक्षा नवमी के दो बच्चे अमन शुक्ला (14) एवं छात्रा खुशदीप संधु (15) नदी के गहरे पानी में मृत अवस्था में डूबे मिले. बहरहाल, दोनों बच्चों के शव बरामद कर सिरपुर चौकी पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम हेतु तुमगांव पहुंच गई है.

http://एक और महिला की जली लाश मिली, यहीं हुई थी डॉक्टर की हत्या

गैरजिम्मेदारी से हुई मौतें

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों मेधावी मासूमों की मौत स्कूल स्टाफ के गैरजिम्मेदारी के कारण हुई है. ग्रामीणों के अनुसार जब वहां सब देख रहे हैं कि नदी बहने की रफ्तार भले ही कम थी पर नदी काफी गहरी थी. जिसमें बड़े नौजवान जो तैरना नहीं जानते वे भी डूब सकते हैं. तब जिम्मेदार लोगों ने बच्चों को नदी के गहरे पानी तक जाने से क्यों नहीं रोका. दूसरी ओर घटना के बाद से प्रमुख पर्यटन केंद्र सिरपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने बताया कि जब-जब सिरपुर को पर्यटन की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया गया तब-तब इस तरह की घटनाएं घटी है. सभी घटनाओं का कारण लापरवाही को ही माना जा रहा है पर सिरपुर गंधेश्वर महादेव तट पर ऐसी घटनाएं दुखदायी है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now