नई दिल्ली. हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दरिंदगी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया है. शमशाबाद में एक और महिला की जली हुई लाश मिली है. यह वही इलाका है जहां पर एक महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था. साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने कहा कि शमशाबाद के बाहरी इलाके में सिड्डुलागट्टा रोड के पास एक और महिला की जली हुई लाश मिली है. महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है. प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
http://सरकार का बड़ा फैसला, अब देश में बिकेंगे सिर्फ हॉलमार्क वाले सोने के गहने
पीड़िता की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. इससे पहले हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर एक सरकारी महिला वेटेनरी डॉक्टर की लाश मिली थी. पुलिस के मुताबिक, महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप करके उसकी गला घोंटकर हत्या की गई, फिर आरोपियों ने लाश को जलाकर फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया था. महिला डॉक्टर की उम्र 27 साल बताई जा रही है. महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या करने के बाद जलाने के मामले में हैदराबाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
http://बिजली मूल्यवृद्धि वापस ले प्रदेश सरकार : उपासने
Telangana: Burnt body of a woman found in Shamshabad, today. VC Sajjanar, CP, Cyberabad says, "Body was found in an open area on the outskirts of Shamshabad. It is being moved to a government hospital for autopsy, case being registered". pic.twitter.com/8rPneYpDsm
— ANI (@ANI) November 29, 2019









