नई दिल्ली. अब आप मोबाइल में नेटवर्क नहीं होने पर भी फोन पर आराम से बात कर सकेंगे. दरअसल, जियो और एयरटेल ने अपनी VoWiFi यानी वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस शुरू कर दी है. बता दें कि अभी तक 4जी यूजर्स VoLTE यानी वॉयस ओवर एलटीई के जरिए कॉलिंग कर पा रहे हैं.
http://एक और महिला की जली लाश मिली, यहीं हुई थी डॉक्टर की हत्या
VoWiFi क्या है?
वॉयस ओवर वाई-फाई या VoWiFi वाई-फाई के जरिए काम करता है. इसके वॉयस ओवर आईपी VoIP भी कहा जाता है. VoWiFi के जरिए आप होम वाई-फाई, पब्लिक वाई-फाई और वाई-फाई हॉटस्पॉट की मदद से कॉलिंग कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर यदि आपके मोबाइल में नेटवर्क नहीं है तो आप किसी वाई-फाई या किसी से हॉटस्पॉट लेकर फोन पर आराम से बात कर सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा रोमिंग में होता है, क्योंकि आप किसी भी वाई-फाई के जरिए फ्री में बातें कर सकते हैं.
http://सरकार का बड़ा फैसला, अब देश में बिकेंगे सिर्फ हॉलमार्क वाले सोने के गहने
VoWiFi के लिए ऐसे करें सेटिंग
आप VoWiFi कॉलिंग तभी कर पाएंगे जब आपका स्मार्टफोन WiFi कॉलिंग को सपोर्ट करने वाला होगा और साथ ही आपका टेलीकॉम ऑपरेटर भी VoWiFi की सुविधा देता होगा. फोन की सेटिंग्स में नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर आप इसे चेक कर सकते हैं. यदि आपके फोन के नेटवर्क सेटिंग में वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्शन दिख रहा है तो उसे करके आप VoWiFi कॉलिंग कर सकते हैं. फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस, वनप्लस 7टी जैसे स्मार्टफोन पर ही VoWiFi कॉलिंग की सुविधा मिल रही है. देश में फिलहाल जियो और एयरटेल की VoWiFi की सुविधा दे रहे हैं.










