আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ईरानी हमले के बाद ट्रंप बोले- ऑल इज वेल, कल दूंगा बयान

Published on: January 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ईरान के अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बुधवार को किए गए मिसाइल हमले के बाद दोनों देशों में युद्ध का खतरा और गहरा गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के बाद सैन्य अधिकारियों से जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सब ठीक है. हम कल सुबह बड़ा फैसला करेंगे. माना जा रहा है कि अमेरिका जवाबी कार्रवाई के तहत बड़ा कदम उठा सकता है. ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ऑल इज वेल (सब ठीक है), हम हताहतों की संख्या और संपत्ति के नुकसान का आकलन कर रहे हैं. हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है. मैं कल सुबह इस विषय पर बयान दूंगा.

http://कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी हटाए, पटवारी को किया निलंबित

ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने कहा कि हमने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के अधिकार के तहत कदम उठाया है. जिसमें हमारे नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कायरतापूर्ण सशस्त्र हमला किया गया. हम युद्ध की संभावनाओं को नहीं बढ़ा रहे हैं. लेकिन, हम किसी भी आक्रमण के खिलाफ खुद का बचाव करेंगे. इस हमले के बाद से इस्राइल और सऊदी अरब अलर्ट पर हैं. ईरान ने इस्राइल के हाइफा शहर और सऊदी अरब पर भी हमले की चेतावनी दी है. इसके बाद से ही दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं.

http://भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now