कांकेर. कलेक्टर केएल चौहान ने मंगलवार को धान खरीदी केन्द्र चिनौरी और टांहकापार का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा धान खरीदी कार्य को गंभीरता से नहीं लेने एवं दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने पर टांहकापार की पटवारी हेमलता उईके को तत्काल निलंबित करने के लिए एसडीएम चारामा को निर्देशित किया. उल्लेखनीय है कि सभी पटवारियों को धान खरीदी के समय अपने निर्धारित केन्द्र में उपस्थित रहकर खरीदी कार्य का मॉनिटरिंग करने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया था, लेकिन कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण के समय मुख्यालय पटवारी टांहकापार अनुपस्थित पाई गई तथा धान खरीदी केन्द्र में बड़ी मात्रा में अमानक धान का खरीदी होना पाया गया.
http://भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने दो किसानों के 127 बोरी धान को जब्त कर संबंधित किसानों के ही सुपुर्दगी में सौंपा गया तथा धान खरीदी केन्द्र प्रभारी मोहब्बत कश्यप को तत्काल हटाते हुए उनके स्थान पर श्रीमती राधा रंगारे को धान खरीदी केन्द्र टांहकापार का प्रभारी बनाया गया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पूर्व में खरीदे गए धान के स्टेक की भी जांच कराई, जिसमें अमानक धान की खरीदी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने 9,271 क्विंटल धान को जब्त करने के निर्देश दिए, जिसके पालन में सहायक खाद्य अधिकारी टी.आर. ठाकुर द्वारा उक्त धान को जब्त करते हुए समिति प्रबंधक विद्याविमोचन सोनी के सुपुर्द में किया गया.
http://राजिम जन्मोत्सव में सीएम से मांग- तीन मंत्री समेत साहू समाज से निगम, मंडल में दें स्थान







