नई दिल्ली. चंडीगढ़ में एक शादीशुदा युवक ने झूठ बोलकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया. लेकिन जब लड़की को उसकी सच्चाई का पता चला तो उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक युवती की पहचान 18 साल की ममता के रूप में हुई है. युवती मूल रूप से यूपी के हरदोई की तहसील बेनीगंज के मलाहपुर गांव की रहने वाली थी. आरोपी की पहचान बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव बेला निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के तौर पर हुई है.
https://चलती ट्रेन से गिरी महिला, GRP कांस्टेबल ने बचाई जान
युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पहले से ही विवाहित है. आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली युवती को अपने प्रेम के जाल में फंसाया और बाद में जब लड़की ने युवक से बातचीत बंद कर दी तो उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब ममता घर पर अकेली थी. उसकी मां काम पर गई हुई थी, जबकि छोटा भाई स्कूल गया था. उसी समय वो घर में घुसा और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
https://कियारा आडवाणी ने बोल्ड ड्रेस में दिखाए सेक्सी डांस मूव्स









