नई दिल्ली. यूपी के फतेहपुर जिले में पुलिस की मानवता एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है. यहां रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बगैर महिला की जान बचाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार दोपहर 3 बजकर 43 मिनट पर फतेहपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर जम्मू तवी एक्सप्रेस आकर रुकी. सभी यात्री ट्रेन में चढ़ गए और ट्रेन चलने लगी. तभी एक महिला यात्री अमीना खातून चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगीं. उनके हाथ में बैग था जिस कारण उनका बैलेंस बिगड़ा और वह फिसलकर गिर गईं.
https://बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत, अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
गिरते ही वह ट्रैक के नीचे जाने लगीं. तभी प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी के कांस्टेबल हरेंद्र ने वक्त रहते महिला को ट्रैक से ऊपर खींच लिया, जिससे महिला की जान बाल-बाल बच गई. फिर ट्रेन रुकवाकर महिला को उसमें बैठाकर प्रयागराज भेज दिया गया. इससे पहले सुल्तानपुर से भी ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आया था. यहां रेलवे स्टेशन के प्लेफार्म पर चलती ट्रेन से एक महिला पैसेंजर कूद पड़ी, जिससे वह नीचे गिरने लगी. लेकिन आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने दौड़कर महिला को बड़ी अनहोनी से बचा लिया.
https://फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाला कर्मचारी शासकीय सेवा से बर्खास्त









