जगदलपुर. छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले कोंडागांव जिले में पदस्थ एक जवान ने खुदकुशी कर ली थी. मृत जवान के परिवार के 10 सदस्य तेलंगाना के भद्राचलम में दो दिन पहले अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे. मंगलवार देर शाम बस्तर लौट रहे थे. इसी बीच छत्तीसगढ़ से 30 किमी पहले बोड्डुगुडेम गांव के पास बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए.
https://कियारा आडवाणी ने बोल्ड ड्रेस में दिखाए सेक्सी डांस मूव्स
हादसे के बाद वाहन में सवार कुछ लोग दूर जा गिरे जबकि ड्राइवर समेत एक बुजुर्ग वाहन में ही फंस गए थे. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, 4 लोग घायल हो गए. मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को भद्राचलम अस्पताल पहुंचाया, जहां 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में मनीराम ठाकुर (60), राजेश ठाकुर (50), किरण ठाकुर (35), मनीषा ठाकुर (25), साठ ठाकुर (55), नयन ठाकुर (60), डिलेंद्र ठाकुर, श्वेता ठाकुर शामिल हैं. दो घायलों दिव्यांशु ठाकुर और कार्तिक ठाकुर (17) का का इलाज जारी है.
https://सुकुल दैहान और मूसरा में खुलेगी केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की शाखा







