আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुकुल दैहान और मूसरा में खुलेगी केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की शाखा

Published on: November 22, 2022
---Advertisement---

राजनांदगांव. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राजनांदगांव विधानसभा के ग्राम सुकुल दैहान में भेंट-मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर अनेक महत्वपूर्ण घोषणा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कि कितने किसानों कर्जा माफ हुआ. इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर एक स्वर में कहा ‘हां‘ हमारा कर्ज माफ हुआ है. केशव खुंटे ने बताया उनका एक लाख कर्ज माफी हुआ है. कर्जमाफी से कृषि कार्य के लिए उन्होंने ट्रैक्टर का डाउनपेमेंट किया है. मुख्यमंत्री ने ग्राम सुकुल दैहान और मूसरा में केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की शाखा, सुकुल दैहान और भर्रे गांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की.

https://जज के सामने आफताब का कबूलनामा, बताया क्यों की श्रद्धा की हत्या

उन्होंने कहा कि ग्राम सुकुल दैहान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा, जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. मुख्यमंत्री ने ग्राम सुकुल दैहान में पुलिस चौकी, ग्राम लीटिया में मंगल भवन के निर्माण, ग्राम लीटिया में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने, सुकुल दैहान में जय स्तंभ के चारों ओर बाउंड्रीवॉल के निर्माण, सुंदरा बांध विस्तार, गहरीकरण व पिचिंग कार्य कराने और पेंड्री हाई स्कूल में दो अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की घोषणा की. साथ ही उन्होंने राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में एमआरआई एवं सीटी स्कैन मशीन क्रय करने की अनुमति प्रदान करने की घोषणा भी की. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 के बाद कोरोना महामारी के कारण मैं आपके बीच नहीं आ पाया, इसलिए भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की, ताकि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किस प्रकार हो रहा है उसका पता लगाया जा सके.

https://जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now