बालोद. आड़ेझार के जंगल में एक प्रेमी जोड़े की लाश मिली है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक मृतक युवक का नाम भीमपुरी निवासी राहुल टेकाम (22) और मृतिका कलचुवा निवासी संध्या किरंगे (21) बताया जा रहा है. शव के पास मिले मोबाइल से दोनों की पहचान हो पाई. घटनास्थल पर दो डिस्पोजल, जहर की दो शीशी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिली है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक में जहर मिलाकर दोनों ने डिस्पोजल में साथ बैठकर जहर पीया है.
https://Maruti Suzuki Eeco नए अवतार में लॉन्च, 27KM का देगी माइलेज
दोनों के शव के पास बाइक भी मिली है. पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. जांच में यह बात सामने आई कि दोनों कुछ दिन पहले ही घर से निकले थे. बीते शनिवार को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. दोनों घर से भाग गए थे. परिजनों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था. फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण साफ हो पाएगा.
https://श्रद्धा मर्डर केस : अब तक मिली 18 हड्डियां, CFSL की रिपोर्ट से सच आएगा सामने







