আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

11 खाद्य अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखिए सूची

Published on: September 21, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राज्य सरकार ने खाद्य विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. आदेश आधी रात जारी कर दिए गए. इस तबादला आदेश में बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, कोरबा, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, जशपुर, कांकेर, बालोद और कबीरधाम के अधिकारी बदले गए हैं.

http://फॉलो गाड़ी आपस में टकराई, बाल-बाल बचे मंत्री रूद्र गुरू

देखिए सूची-

http://बीईओ ने वित्तीय प्रभार के बिना ही जारी किया चेक, राशि आहरित

​​​​​​​दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए मतदान के दिन एक्जिट पोल के संचालन और प्रकाशन-प्रसारण पर प्रतिबंध

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग ने दंतेवाड़ा उपचुनाव के मद्देनजर एक्जिट पोल के संचालन और प्रकाशन-प्रसारण पर रोक के संबंध में अधिसूचना जारी की है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए मतदान के दिन 23 सितम्बर 2019 को सवेरे 7 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक की अवधि में उपचुनाव के संबंध में किसी भी तरह के एक्जिट पोल का संचालन तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसका प्रकाशन, प्रचार या अन्य किसी भी तरीके से प्रसार पर प्रतिबंध रहेगा.

आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी विज्ञापन, ओपिनियन पोल या अन्य किसी पोल सर्वे के परिणामों सहित, प्रदर्शन पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रसारण करने पर रोक रहेगी. पुनः स्पष्ट किया गया है कि प्रचार के अंतिम 48 घंटे के दौरान प्रिंट मीडिया में भी राजनितिक विज्ञापनों के प्रकाशन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर दंतेवाडा/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से पूर्वानुमति आवश्यक होगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now