खरसिया. विकासखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में इन दिनों सब-कुछ सामान्य नहीं चल रहा है. अब बीईओ द्वारा वित्तीय प्रभार ना होने के बावजूद चेक में हस्ताक्षर करने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं बैंक प्रबंधन द्वारा भी हस्ताक्षर मिलान के बिना ही राशि जारी भी कर दी गई. आपको बताएं विगत कुछ समय से बीईओ का वित्तीय अधिकार हटाकर प्राचार्य एलएन पटेल को दिया गया है. इसी बीच विकासखंड खेलप्रभारी द्वारा जिला स्तरीय खेल में सम्मिलित होने हेतु 20 विद्यार्थियों को लेकर धर्मजयगढ़ जाना था. ऐसे में यात्रा हेतु खेलप्रभारी द्वारा अग्रिम राशि के लिए विकासखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में आवेदन दिया गया. वहीं बाबू द्वारा मात्र प्रशासनिक अधिकार वाले बीईओ के टेबल पर यह आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया.
http://सोने-चांदी में गिरावट जारी, जानिए आज का भाव
कहा नहीं जा सकता कि यह त्रुटिवश हुआ या फिर अन्य कोई कारण रहे होंगे. उल्लेखनीय होगा कि बाबू ने पूर्व में प्राचार्य से हस्ताक्षर करवाए हैं. वहीं बीईओ ने अपने हस्ताक्षरयुक्त चेक क्रमांक 000680 10000 की राशि के लिए जारी भी कर दिया. खेल प्रभारी रामगोपाल पटेल द्वारा राशि आहरण हेतु 11 सितंबर को बैंक में यह चेक सबमिट किया गया, तब बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों ने भी बिना हस्ताक्षर मिलान किए विकासखंड शिक्षा अधिकारी के शासकीय खाते क्रमांक 10759464046 से 10000 की राशि दे भी दी गई. जबकि चेक में अधिकृत हस्ताक्षर नहीं थे. ऐसे में बैंक प्रबंधन पर भी सवाल उठना लाजिमी है. वित्तीय अधिकार प्राप्त प्राचार्य एलएन पटेल ने इसकी जानकारी प्राप्त होते ही उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है.
http://शिक्षा महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 सितम्बर से







