रायपुर. पुलिस मुख्यालय से निरीक्षक-उप निरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है. जारी आदेश में 10 निरीक्षकों और 30 उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं. देखिए सूची-
http://140 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी, देखिए सूची



खल्लारी पुलिस का फ्लेगमार्च
खल्लारी. अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में सर्वोच्चय न्यायालय के निर्णय के मद्देनजर व साथ ही क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिसबल ने फ्लैग मार्च किया. जो शहर व गांवों के चौक-चौराहों से होकर गुजरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद के निर्देशन पर शनिवार को खल्लारी थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे के नेतृत्व में नेशनल हाईवे क्रमांक 353 खल्लारी मुख्यमार्ग में खल्लारी पुलिस के जवानों ने फ्लेग मार्च किया. इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक चंप्पूलाल साहू, सुकलाल जगत, प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा, चेतन सिन्हा, अवधराम गोयल, प्रदीप बरिहा, आरक्षक रमाकांत साहू, जितेंद्र ध्रुव, दिलीप सेट, पुनदास, अरविंदर सिंह, नवीन, कोमल, गणेशु, भूपेन्द्र, मनोज, पारस, लोकेश, संजय, बलराम, मुरारी सहित खल्लारी पुलिस के सभी जवान उपस्थित रहे.
http://किंग्स इलेवन पंजाब से अलग हुए अश्विन, अब इस टीम के लिए खेलेंगे
फांसी पर मिली युवक की लाश
महासमुंद. बेलसोंडा रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह पेड़ पर फांसी पर लटकी युवक की लाश मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दी. जानकारी के अनुसार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने फांसी पर लटकी युवक की लाश देखी. जेब से मिले मोबाइल से मृतक की पहचान जशपुर जिले के ग्राम पतोराडीपा निवासी हेमंत सिंह (23) के रूप में हुई है.







