नई दिल्ली. दिग्ग्ज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में पंजाब की टीम से अलग हो गए. रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. किंग्स इलेवन पंजाब ने उनको दिल्ली से ट्रेड किया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. अश्विन पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे. बीसीसीआई द्वारा जारी बयान के बाद यह साफ हो गया है कि अश्विन अब आईपीएल-2020 (IPL 2020) में दिल्ली से खेलेंगे. बीसीसीआई ने बयान में कहा, ऑफ स्पिनर अश्विन आईपीएल-2020 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे.
http://VIDEO : बदले-बदले हैं रानू मंडल के तेवर, मीडिया के सवालों पर दिखाया एटीट्यूड
दिल्ली की टीम ने जे. सुचिथ के साथ अश्विन को ट्रेड किया है. यानी, पिछले सीजन में दिल्ली के लिए खेलने वाले सुचिथ अब पंजाब की टीम का हिस्सा हो गए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने 28 मैचों में पंजाब की कप्तानी की थी. इसमें से 12 में उसे जीत तो 16 में हार मिली थी. आईपीएल में अश्विन के नाम 125 विकेट हैं. उन्होंने इतने विकेट 139 मैचों में 6.79 की औसत से लिए हैं. अश्विन ने 2009 में चेन्नई सपुर किंग्स से आईपीएल पदार्पण किया था. फिर वे राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की तरफ से खेले और फिर पंजाब पहुंचे थे. अश्विन आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं.
http://SC का फैसला, अयोध्या में विवादित स्थल पर बनेगा राम मंदिर











