रायपुर. राज्य शासन ने वन विभाग के 25 आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. पीवी नरसिंह राव प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) बनाए गए हैं. वहीं जेएसीएस राव को वनौषधि पादप बोर्ड का नया सीईओ बनाया गया है. इसी तरह एसके सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) के पद से हटाकर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) बनाया गया है. पीसी पांडेय वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालक बनाए गए हैं. कौशलेंद्र कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुश्रवण एवं मूल्यांकन) के पद पर नियुक्ति दी गई है. देखिए पूरी सूची-
http://मतदान कर्मियों को लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, 4 गंभीर



http://पढ़ने की जिद कर गई थी स्कूल, मिड डे मील के भगोने में गिरकर मौत
छत्तीसगढ़ आए हिमेश रेशमिया, रायपुर को बताया स्वच्छ और सुंदर
रायपुर. छत्तीसगढ़ आए अभिनेता और संगीतकार हिमेश रेशमिया को रायपुर खूब भाया. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में रेशमिया ने राजधानी रायपुर की खूब तारीफ की. वे राजधानी रायपुर में अपनी फिल्म का प्रमोशन कार्यक्रम में आए हैं. उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म और गाने जल्द ही आने वाले हैं. नमस्ते रोम और एक्सपोज के सीक्वल को लेकर उन्होंने बताया कि एक बार फिर अपनी आने वाले फिल्मों में रानू मंडल से गाने गवाएंगे. हिमेश रेशमिया ने रायपुर और यहां के निवासियों की तारीफ की. उन्होंने रायपुर को सुंदर, स्वच्छ और स्मार्ट बताया.







