नई दिल्ली. मिड-डे मील के लिए बनाई जा रही सब्जी के भगोने में गिरकर झुलसने से एक बच्ची की मौत हो गई. घटना यूपी के मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर अतरी गांव की है, जहां सोमवार को मिड डे मिल के बनाई गई सब्जी के भगौने में गिरकर गंभीर रूप से झुलसी 3 साल की बच्ची आंचल की अस्पताल में मौत हो गई. बच्ची सोमवार को पढ़ने की जिद्द करके अपने भाई के साथ स्कूल गई थी. ऐसा बताया जा रहा है कि यह बच्ची पिछले कुछ दिनों से स्कूल जा रही थी.
http://न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
सोमवार दोपहर हादसे के वक्त रसोइया ईयर फोन लगाकर गाना सुनने में लगी थी. खेलते वक्त बालिका के गिर जाने के बाद उसे निकालने के स्थान पर सभी महिलाएं भाग गई. गर्म सब्जी के भगोने में गिरने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई. उसे स्थानीय अस्पताल के बाद मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहा देर शाम इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. इस मामले में जिलाधिकारी ने स्कूल प्रिंसिपल को निलंबित करने के साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है.









