नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम घोषित कर दी. चोट के कारण बाहर हुए रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, वनडे में उनकी जगह मयंक अग्रवाल को मौका मिला है. वहीं केएल राहुल को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल सकी. टीम में लंबे समय बाद पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है, वहीं इशांत शर्मा को फिटनेस टेस्ट पास कर लेने की शर्त पर शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 21 फरवरी से खेली जानी है. पहला मुकाबला 21 से 25 फरवरी के बीच वेलिंग्टन में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मुकाबला 29 फरवरी से चार मार्च के बीच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.
http://सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव
टेस्ट टीम :-
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, इशांत शर्मा.
वनडे टीम :-
विराट कोहली(कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव.











