नई दिल्ली. फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. यूट्यूब पर भी भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया का ट्रेलर ट्रेंडिग लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है. ये फिल्म इसी स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस वीआईपी पर डिजिटल रूप में रिलीज होगी. अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार्स के अलावा एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह धमाकेदार ट्रेलर देखने के बाद कोई भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है. ट्रेलर की शुरुआत 1971, भुज गुजरात की डेट के साथ होती है.
http://पीएम मोदी की अपील- पद्म पुरस्कारों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को करें नामित
बाद दिखाया गया है कि कैसे पाकिस्तानी वायुसेना भारतीय एयरबेस पर अचानक हमला कर देती है. जिसके बाद भारतीय सेना भी इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देती दिखाई देती है. ट्रेलर में मिसाइल लॉन्च से लेकर युद्धपोतों पर हमले और बहुत कुछ दिखाया गया है. ट्रेलर में जहां, अजय देवगन फुल यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं, वहीं सोनाक्षी सिन्हा देसी और सिंपल लुक में नजर आ रही हैं. संजय दत्त बेहद रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म में डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी हैं. इसके अलावा बैकग्राउंड में अजय द्वारा का वॉयसओवर सुना जा सकता है जो सभी को अपनी मृत्यु पर शोक न करने के लिए कहते हैं, यह शहादत है जिसे उसने अपने लिए चुना है.
http://ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर सीएम भूपेश बोले- जिम्मेदारी हाईकमान ने दी है, जब कहेगा हट जाएंगे










