नई दिल्ली. अक्षय कुमार फिल्म ‘बेल बॉटम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में एक बार फिर अक्षय कुमार दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. जबरदस्त एक्शन से भरपूर सीन्स दर्शकों में रोमांच पैदा कर देते हैं. फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद, इसमें कोई शक नहीं है कि अक्षय एक बार फिर धमाका करने वाले हैं. अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता अहम रोल में हैं. बेल बॉटम को रंजीत एम तिवारी ने डायरेक्ट किया है. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे अक्षय कुमार का कोड नेम बेल बॉटम है और उन्हें एक सीक्रेट मिशन की जिम्मेदारी दी गई है. अक्षय का कैरेक्टर इस फिल्म में मल्टीटैलेंटेड है.
http://‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज़, सीना चौड़ा करने वाले हैं अजय के डायलॉग
वे संगीत भी सिखाते हैं कई सारी भाषाएं भी जानते हैं और जब बात एक्शन की आती है तो जबरदस्त स्टंट्स भी करते नजर आते हैं. बता दें, फिल्म ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट काफी समय से पोस्टपोन होती जा रही थी. पहले फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से अन्य फिल्मों की ही तरह इसकी भी रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई थी, लेकिन हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अब फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी. अक्षय कुमार की यह फिल्म 3D में रिलीज होने वाली है.
http://किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त










