नई दिल्ली. पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी 2000 रुपए का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बता दें कि 9वीं किस्त 9 अगस्त को किसानों के खाते में ट्रांसफर की जानी है, तो आप फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त के 2,000 रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का फायदा देश के अबतक 10.90 करोड़ किसानों को मिल चुका है. सरकार अब तक 8 किस्तों के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है.
http://CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 99.04% स्टूडेंट्स हुए पास
लिस्ट में ऐसे चेक देखें अपना नाम
सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर आपको Farmers Corner पर क्लिक करना होगा.Farmers Corner सेक्शन पर क्लिक के बाद आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को भरना होगा. इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
http://हाथी के हमले से जिले में 23वीं मौत, गांव में भारी दहशत










