আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज़, सीना चौड़ा करने वाले हैं अजय के डायलॉग

Published on: August 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में जबरदस्त वॉर सीन्स के साथ-साथ देशभक्ति में डूबे अजय देवगन के डायलॉग शानदार हैं. इसमें वह कह रहे हैं- ‘तू हमारी औकात का अंदाजा क्या लगाएगा, हम उस महा छत्रपति शिवाजी महाराज की औलाद हैं जिन्होंने मुगलों को घुटने पे ला दिया था और अपने खून से हिन्दुस्तान का इतिहास लिखा था’. ये फिल्म हमें अपने इतिहास का वो चैप्टर दिखाएगी जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि कुछ भी इंपॉसिबल नहीं है. दूसरा ट्रेलर देखकर आपको मन में भी देशभक्ति जाग उठेगी. यह फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होगी.

http://किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त

अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार्स के अलावा एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. बता दें कि यह फिल्म अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी.  फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भारतीय वायुसेना के एक जांबाज अधिकारी विजय कार्णिक की कहानी कहती है. वह पाकिस्तान हमले के समय भुज हवाई अड्डे के प्रभारी थे और फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने हमले के बाद पास के गांव माधापार की 300 महिलाओं की मदद से एक पूरे एयरबेस को फिर से खड़ा कर दिया.

http://CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 99.04% स्टूडेंट्स हुए पास

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now