আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 4 की मौत, 13 से अधिक घायल

Published on: August 9, 2021
---Advertisement---

दंतेवाड़ा. सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने हीरानार जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 13 से ज्यादा लोग घायल हैं. जानकारी के मुताबिक कटेकल्याण ब्लॉक के लगभग 30 लोग ट्रैक्टर से विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने हीरानार जा रहे थे. इसी दौरान तेलम-टेटम के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने DRG के जवानों को घटना की जानकारी दी. जवानों ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा.

http://सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए नया भाव

लोगों के मुताबिक सड़क के एक किनारे गड्‌ढा था, तो दूसती तरफ एक छोटा तालाब. इसके चलते ट्रैक्टर पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर छोटे तालाब में पलटा. इसमें कोसा माड़वी (35), दसई कवासी (16), दिनेश मरकाम (9) और फूके कवासी (40) की मौत हुई है.​​ इसके अलावा बुधरी मड़काम (40), वीना मड़काम (13), गीता मड़काम (12), सुजाता मड़काम (13), कोसी मंडावी (14), लिंगे मरकाम (24), जोगी मरकाम (26), सुरजीत (03), बुधराम सोढ़ी (35), पाली सोढ़ी (07), कोसा माड़वी (58), लाली माड़वी (15) और शिव मरकाम (14) घायल हुए हैं. वहीं अन्य घायलों की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है.

http://जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, बीच-बचाव करने आई पत्नी-बेटी पर भी हमला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now