कवर्धा. जादू-टोने के शक में एक बैगा ने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आई पत्नी और बेटी पर भी हमला किया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार बदना पंचायत के ग्राम कौवानार निवासी परदेशी बैगा (50) अपनी पत्नी परबतिया बाई बैगा (45) और बेटी ज्योति (16) के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाला मंगल बैगा (55) उसके घर में घुस आया और जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से परदेशी पर हमला कर दिया. मंगल ने पीठ पर वार किया और जमीन पर गिरते ही कुल्हाड़ी से जबड़ा काटकर हत्या कर दी.
http://पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
इस दौरान उसकी पत्नी और बेटी बीच-बचाव करने आए तो उन पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी खेत में छिपा था, जहां से उसे पकड़ा गया है. अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद था. दोनों बैगा है, इसके चलते जादू-टोना करने की बात भी सामने आ रही है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
http://एक्टर अनुपम श्याम का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार







