नई दिल्ली. किडनी की बीमारी से जूझ रहे एक्टर अनुपम श्याम ओझा का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने से रविवार देर रात निधन हो गया है. लाइफ लाइन अस्पताल में अनुपम ने आखिरी सांस ली. वे 63 साल के थे. टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई थी. बता दें कि टेलीविजन धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ में सज्जन सिंह का किरदार निभा कर चर्चा में आए कलाकार अनुपम श्याम ओझा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले थे.
http://देवउठनी पर्व से होगा भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ : कृषि मंत्री
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल अनुपम श्याम को इलाज के लिए ‘मुख्यमंत्री सहायता कोष’ से 20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी. उन्हें भारतेन्दु नाट्य अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. बता दें कि अनुपम श्याम ने दस्तक, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, शक्ति, पाप, जिज्ञासा, राज, वेलडन, अब्बा, वॉन्टेड, कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा धारावाहिक ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’, ‘कृष्णा चली लंदन’ और ‘डोली अरमानों की’ में भी वे नजर आए थे.
http://अब वाट्सऐप पर कुछ ही सेकेंडों में मिलेगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट










