नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में सोमवार को जबरदस्त गिरावट का रुख रहा. इससे सोना आज 45 हजार के नजदीक पहुंच गया. वहीं चांदी 63 हजार रुपए प्रति किग्रा के नीचे पहुंच गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 317 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. इससे कीमती पीली धातु 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नजदीक पहुंच गई. दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45,391 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,708 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,749 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी की कीमत में आज जबरदस्त गिरावट दिखाई दी.
http://जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, बीच-बचाव करने आई पत्नी-बेटी पर भी हमला
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 1,128 रुपए की कमी के साथ 62,572 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 63,700 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में भी गिरावट का रुख रहा और ये 23.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी जॉब मार्केट की रिपोर्ट में उम्मीद से ज्यादा उछाल दर्ज किए जाने के कारण निवेशकों ने सोने की जमकर बिकवाली की. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण सोने की मांग घट गई. इससे सोने की कीमतों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है.
http://पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम










