नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में एक अनोखी शादी हुई, जिसमें टॉमी दूल्हा बना और जैली दुल्हन बनी. दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अंगीकार किया. अलीगढ़ में सुखारवी गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी का आठ माह का एक पालतू डॉगी टॉमी है, जिसका रिश्ता अतरौली में टीकरी रायपुर ओई के निवासी डॉ. रामप्रकाश सिंह की सात माह की मादा डॉगी जैली से तय हुआ. डॉ. रामप्रकाश सिंह अपनी जैली के लिए टॉमी को देखने सुखरावली आए और दोनों की शादी तय कर दी. टॉमी और जैली की शादी मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को निर्धारित हुई. जैली की ओर से टीकरी रायपुर ओई के वधू पक्ष सुखरावली पहुंचे. सुबह आचार्य जितेंद्र शर्मा ने पहले हवन कराया, फिर जैली की ओर से आए लोगों ने टॉमी को तिलक किया.
https://वृंदावन के मंदिर में हेमा मालिनी ने गाया भजन, वीडियो वायरल
दोपहर में टॉमी को फूल माला पहनाकर दूल्हा बनाया गया. ढोल-नगाड़ों के बीच टॉमी की धूमधाम से बारात चढ़ी. दूल्हा बना टॉमी आगे-आगे चल रहा था, पीछे बारात में महिला, पुरुष और बच्चों ने जमकर डांस किया. बारात चढ़ने के बाद टॉमी और जैली के गले में फूलमाला पहनाकर, वर-वधू पक्षों ने दोनों को आशीर्वाद दिया. बाद दोनों को देशी घी से बने व्यंजन परोसे गए और दोनों ने बड़े स्वाद से भोजन किया. आचार्य जितेंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ टॉमी और जैली की शादी की रस्म कराईं. वर-वधू बने दोनों डॉगी ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अंगीकार किया. घराती और बारातियों ने देशी घी की दावत खाई. बाद विदाई की रस्म अदा की गई. जैली के पक्ष के लोगों की आंखें नम हो गईं.









