আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वृंदावन के मंदिर में हेमा मालिनी ने गाया भजन, वीडियो वायरल

Published on: January 15, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस व उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी फिलहाल अपने संसदीय इलाके के दौरे पर हैं. इस दौरान हेमा मालिनी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें हेमा वृंदावन के मंदिर में भजन गाती नजर आ रही हैं. सामाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रविवार को हेमा मालिनी का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. हेमा मालिनी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह स्टेज पर खड़े होकर माइक सामने भजन गाती हुईं नजर आ रही हैं.

https://नेपाल में काठमांडू से पोखरा जा रहा प्लेन क्रैश, अब तक 36 शव बरामद

इस वीडियो के कैप्शन एएनआई ने बताया है कि हेमा मालिनी ने शनिवार को वृंदावन के राधा रमन मंदिर में भजन गाया. इसके साथ ही हेमा मालिनी ने इसी मंदिर में पूजा अर्चना भी की है. सोशल मीडिया पर हेमा का ये लेटेस्ट वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही फैंस हेमा मालिनी के इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. अक्सर देखा गया है कि रियल लाइफ में हेमा मालिनी धार्मिक कामों काफी दिलचस्पी रखती हैं. हेमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद कई तस्वीरें इस बात का सबूत हैं.

https://मिस यूनिवर्स बनीं USA की गैब्रिएल, हरनाज संधू ने पहनाया ताज

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now