नई दिल्ली. मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब यूएसए की R’Bonny Gabriel ने अपने नाम किया है. अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में आयोजित किए गए 71वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनियाभर की हसीनाओं ने भाग लिया. भारत को दिविता राय ने रिप्रिजेंट किया, लेकिन वह टॉप 5 में भी अपनी जगह नहीं बना पाईं. वहीं गेब्रिएल ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया है. विनर के नाम के ऐलान के बाद भारत की हरनाज संधू ने ब्यूटी क्वीन को मिस यूनिवर्स 2022 का ताज पहनाया. मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीतने पर गेब्रिएल काफी इमोशनल हो गईं. जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, उनके चेहरे की खुशी और हैरानी साफ झलक रही थी. सोशल मीडिया पर गेब्रिएल के विनिंग मोमेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
https://राम वनगमन पथ से जुड़ेगी तातापानी स्थित रामचौरा पहाड़ी : मुख्यमंत्री
71वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में टॉप 3 में जिन तीन हसीनाओं ने अपनी जगह बनाई उनमें अमेरिका की आर बॉनी गेब्रिएल, वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज शामिल थीं. जिनमें जहां गेब्रिएल ने यह ताज अपने नाम किया, वहीं वेनेजुएला की अमांडा फर्स्ट रनरअप रहीं और डोमिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टीनेज सेकेंड रनरअप रहीं. बता दें, इस बार मिस यूनिवर्स का ताज का नाम ‘फोर्स फॉर गुड’ रखा गया है. इस ताज को मोवाड कंपनी ने तैयार किया है. इस ताज के जरिए यह संदेश दिया गया है कि महिलाओं ने जो भविष्य बनाया है, वह संभावनाओं की सीमाओं से कहीं आगे है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ताज की कीमत 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 48 करोड़ के आस-पास है.
https://केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, 2 बार आया फोन










