नई दिल्ली. भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता है. उन्हें रूसी पहलवान के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. रूस के पहलवान जवुर यूगेव ने गोल्ड मेडल के मैच में 7-4 से हराया. रवि ने भारत की झोली में पांचवां पदक डाल दिया है. रवि ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि रवि कुमार दहिया एक उल्लेखनीय पहलवान हैं. उनकी लड़ाई की भावना शानदार है. टोक्यो 2020 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई. भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है. बता दें कि रवि ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पहलवान थे. इनसे पहले सुशील कुमार 2012 में फाइनल में पहुंचे थे. लेकिन उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने भी रजत पदक जीता था.
http://‘बचपन का प्यार’ का पंजाबी वर्जन हुआ रिलीज, देखिए वीडियो
दीपक पूनिया का सपना टूटा, आखिरी 10 सेकंड में हार गए ब्रॉन्ज मेडल
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान दीपक पूनिया का सपना टूट गया है. दीपक पुनिया कोपुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा भार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में सैन मरिनो के माइल्स अमीन के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा.
http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव











