नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा. दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में 312 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. इससे कीमती पीली धातु फिर 47 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गई. दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव आज 46,907 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,810 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,219 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत में आज गिरावट दिखाई दी.
http://5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y12G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 1,037 रुपए की गिरावट के साथ 66,128 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 25.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 67,165 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती के कारण भारतीय बाजारों में सोने की कीमत घट गई. साथ ही न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज में हाजिर भाव घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम घट गए.
http://नक्सलियों ने कमांड IED से उड़ाई बोलेरो, एक की मौत, 11 घायल









