नई दिल्ली. भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में इतिहास रच दिया है. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया है. नीरज ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया. क्वालिफिकेशन राउंड में भी नीरज अपने ग्रुप में टॉप पर रहे थे. बता दें कि 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद ये भारत का पहला गोल्ड मेडल है. जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा शुरुआत से ही सबसे आगे रहे. उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में 87.03 मीटर की दूरी तय की है.
http://बजरंग पुनिया ने जीता कांस्य पदक, कजाकस्तानी पहलवान को 8-0 से हराया
वहीं दूसरी बार में उन्होंने 87.58 की दूरी तय करी. इसी के साथ उन्होंने अपने क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड से भी ज्यादा दूर भाला फेंका है. जैवलिन थ्रो में ये भारत का अब तक का सबसे पहला मेडल है. इतना ही नहीं एथलेटिक्स में भी ये भारत का पहला ही मेडल है. टोक्यो ओलंपिक में भारत अब 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 कांस्य सहित कुल 7 मेडल जीत चुका है. बता दें कि ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला. बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था.
http://Bajaj Dominar 250 का Dual Tone Edition भारत में लॉन्च, जानिए क्या है खास











