नई दिल्ली. भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (65 किग्रा भार वर्ग) ने टोक्यो ओलिंपिक खेलों में कजाकस्तान के पहलवान नियाजबेकोव दौलत को 8-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ भारत की झोली में छठा पदक आ गया. पहले दौर में बजरंग ने शानदार शुरुआत की और कजाकस्तानी पहलवान नियाजबेकोव पर 1-0 की बढ़त बनाई. बजरंग ने फिर एक अंक के बढ़त के साथ स्कोर को 2-0 कर कर दिया. बजरंग ने पहले दौर में 2-0 से आगे रहे. वही, दूसरे दौर में भी पूनिया ने शानदार शुरुआत और लगातार चार अंक हासिल किया. इसी के साथ बजरंग ने कजाकस्तानी पहलवान नियाजबेकोव पर 6-0 की बढ़त बना ली.
http://साढ़े 4 माह की बच्ची का अपहरण, नदी में फेंकने की आशंका
फिर बजरंग ने दो अंक हासिल कर 8-0 की बढ़त बना ली और मैच के साथ साथ ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम कर लिया. बता दें कि इससे पहले बजरंग पुनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इसके साथ ही उनका गोल्ड और सिल्वर जीतने का सपना अधूरा रह गया था. पूनिया अजरबैजान के पहलवान हाजी अलीव से 5-12 से हार गए थे. बता दें कि बजरंग ने सफर की शुरुआत किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराकर की थी. इसके बाद क्वॉर्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा चेका घियासी के खिलाफ अनुभव और कौशल का शानदार इस्तेमाल करते हुए जीत दर्ज कर सेमीफाइनल पहुंचे थे.
http://Bajaj Dominar 250 का Dual Tone Edition भारत में लॉन्च, जानिए क्या है खास











