नई दिल्ली. हरियाणा की आदमपुर विधानसभा से भाजपा की टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार के बाद उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोनाली रोती हुईं नजर आ रही हैं. हालांकि, ये चुनाव से पहले के वीडियो हैं लेकिन उनकी हार के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके पुराने वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में सोनाली दुखी चेहरे के साथ सैड सॉन्ग खुशी के पल कहां ढूंढूं…गाती दिख रही हैं. यूजर इस वीडियो को उनकी विधानसभा चुनावों में मिली हार से जोड़कर देख रहे हैं.
http://देवधर ट्रॉफी के लिए टीमों की घोषणा, हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल और शुभमन गिल को कमान
जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रहा है. भाजपा ने उन्हें चुनाव का टिकट दिया लेकिन वह कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गईं. कुलदीप को जहां 51.7 फीसदी मत मिले वहीं सोनाली को सिर्फ 27.78 प्रतिशत वोट ही मिले. सोनाली के टिक टॉक पर करीब 1.20 लाख फॉलोअर हैं. सोनाली की लोकप्रियता को भांपते हुए ही भाजपा ने छोटे पर्दे की इस अभिनेत्री को मौजूदा विधायक बिश्नोई के खिलाफ मैदान में उतारा था. हालांकि उन्हें शिकस्त मिली जबकि कुलदीप बिश्नोई आदमपुर सीट से जीत गए.
http://इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, बरसेगी भगवान धनवंतरि की कृपा
https://twitter.com/scribe_prashant/status/1187343307199770624









