नई दिल्ली. कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर, भगवान धनवंतरि और यमराज का पूजन किया जाता है. माना जाता है इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान अमृत का कलश लेकर देवताओं के वैद्य धनवंतरि प्रकट हुए थे. स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए इस दिन धनवंतरि देव की उपासना की जाती है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर नई वस्तु खरीदने का विशेष महत्व है. इस दिन आटे का दीपक जलाकर देवताओं की आराधना करने से कृपा बरसती है. धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल, स्टील से बनी चीजें खरीदना शुभ रहता है. इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है. धनतेरस पर झाडू खरीदने की प्रथा है.
http://दलीय आधार और मतपत्र से होंगे निकाय चुनाव, मंत्रिपरिषद की बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण फैसले
धनतेरस शुभ मुहूर्त और पंचांग
धनतेरस तिथि- 25 अक्टूबर
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- शाम 7 बजकर 8 मिनट
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 26 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर
धनतेरस पूजा मुहूर्त
शाम 7. 08 मिनट से 08. 14 तक
प्रदोष काल- शाम 05.38 मिनट से रात 08.13 तक
वृषभ काल- शाम 06.50 मिनट से रात 08.45 मिनट तक











