नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों की फांसी की तैयारी शुरू हो गई है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषियों को नोटिस जारी करके उनकी आखिरी इच्छा के बारे में पूछा है. उन्होंने पूछा है कि 1 फरवरी को होने वाली फांसी से पहले वह आखिरी बार किससे मिलना चाहते हैं. नोटिस में ये भी पूछा गया है कि अगर उनके नाम कोई प्रॉपर्टी है तो फांसी से पहले वो उसे किसके नाम करना चाहते हैं या फिर उन्हें किसी धार्मिक किताब को पढ़ना हो या फिर किसी धर्मगुरु से मिलने की इच्छा हो तो जेल प्रशासन इसमें उनकी मदद कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल से खबर मिली है कि फांसी से पहले यह चारों बेचैन हैं और फांसी के डर से इनमें से एक विनय खाना नहीं खा रहा.
http://एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव
हालांकि सूत्रों ने बताया कि दो दिन तक खाना नहीं खाने के बाद जब उसे बुधवार को बार-बार खाना दिया गया तो उसने थोड़ा सा खाना खा लिया. जेल सूत्रों के हवाले से ये भी खबर है कि फांसी की तारीख नजदीक आने पर भी मुकेश और अक्षय पर कोई असर नहीं है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि इन दोनों को न तो खाना छोड़ते न ही कम करते पाया गया है. वहीं पवन की खुराक कुछ कम जरूर हो गई है. चारों में से मुकेश ही ऐसा दोषी है जो अपने सभी कानूनी विकल्प इस्तेमाल कर चुका है और उसकी दया याचिका भी खारिज हो चुकी है. वहीं विनय के पास दया याचिका का रास्ता बचा है तो अक्षय और पवन ने तो अब तक क्यूरेटिव पिटीशन भी नहीं डाली है.
http://पार्टी के लिए इतनी गहरी आस्था, बेटे का नाम रख दिया कांग्रेस









