আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पार्टी के लिए इतनी गहरी आस्था, बेटे का नाम रख दिया कांग्रेस

Published on: January 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखने वाले एक शख्स ने अपने बेटे का नाम ही ‘कांग्रेस जैन’ रख दिया है. उन्होने यह कदम इस उम्मीद में उठाया है कि आगे चलकर उनका बेटा कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उदयपुर के रहने वाले विनोद जैन कांग्रेस दफ्तर में बतौर मीडिया ऑफिसर सेवाएं देते हैं. पार्टी को लेकर उनकी आस्था इस कदर है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम भी पार्टी के नाम पर रख दिया है. इसे लेकर उनके परिवार के सदस्यों ने आपत्ति भी जताई लेकिन विनोद जैन ने किसी की नहीं सुनी. उन्होंने जन्म प्रमाणपत्र में भी अपने बेटे का नाम कांग्रेस जैन ही रखा है. मंगलवार को उन्हें इस नाम से बेटे का जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त हो गया है.

http://सुप्रीम कोर्ट का CAA पर तुरंत रोक से इनकार, केंद्र से चार हफ्ते में मांगा जवाब

विनोद जैन कहते हैं ‘मेरे परिवार के कुछ सदस्य बच्चे का नाम कांग्रेस रखने पर सहमत नहीं थे, लेकिन मैं इस नाम को लेकर प्रतिबद्ध था. मेरे बेटे का जुलाई 2019 में जन्म हुआ था. कांग्रेस नाम रखने के उसका जन्म प्रमाणपत्र पाने में मुझे इतना लंबा वक्त लग गया. आज मुझे राज्य सरकार की ओर से जन्म प्रमाण पत्र मिल गया है और सरकारी रिकॉर्ड में अब मेरे बेटे का नाम कांग्रेस जैन दर्ज हो गया है.’ विनोद जैन आगे कहते हैं ‘मैं अशोक गहलोत से प्रभावित हूं और मैं उनके साथ था और तब मैंने सोचा कि जब मेरा बेटा 18 साल का हो जाएगा वह राजनीति में अपना करियर बनाएगा.’ वे आगे कहते हैं कि उनका पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखता है और वह चाहते हैं कि उनके आगे की पीढ़ी भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करे.

http://Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now