सौरभ गोयल
सरायपाली. लॉकडाउन में एक तरफ जहां पुलिस का सख्त रवैय्या लोगों को घरों में रुकने के लिए मजबूर कर रहा है. वहीं सरायपाली पुलिस ने जजकी के एक मामले में फौरी सहायता देकर एक गरीब परिवार में नन्ही किलकारी की खुशियां दी है. दरअसल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली विकास पाटले एवं टीआई मल्लिका तिवारी को बुधवार सुबह 11 बजे ग्राम नवागढ़ से माधवी ने फोन द्वारा सूचना देकर प्रसव के लिए लॉकडाउन होने से साधन के अभाव में अस्पताल नहीं पहुंच पाने की पीड़ा बताई.
http://नेत्र सहायक अधिकारी निलंबित, एसडीएम की जांच प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
http://बालिका जमलो मड़कम की मृत्यु, एजेंट और नियोजक के विरूद्ध FIR
जिस पर थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी अपनी टीम डायल 112 के साथ ग्राम नवागढ़ पहुंचीं और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों की देखरेख में माधवी ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया. एसडीओपी विकास पाटले एवं टीआई मल्लिका तिवारी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. दोनों अधिकारियों ने शिशु को गोद में लेकर दुलार करते हुए माधवी को सैनेटाइजर, कपड़ा, सब्जी व फल भेंट की.
http://गांगुली-धोनी नहीं, गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा कप्तान
http://कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता, उप अभियंता निलंबित







