नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कई कप्तानों सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली की अगुवाई में खेला है. अपने 13 साल लंबे चले क्रिकेट करियर में गंभीर ने भारत के सबसे कामयाब कप्तानों की अगुवाई में खेला और उनसे जब उनके पसंदीदा कप्तान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना झिझक के जवाब दिया. गंभीर ने अनिल कुंबले को अपना पसंदीदा कप्तान बताया.
http://गांवों में काम का अभाव, मवेशियों के लिए गौठानों में चारा-पानी की व्यवस्था नहीं
स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में गंभीर ने कहाकि हां, महेंद्र सिंह धोनी रेकॉर्ड्स के मामले में सबसे आगे हैं लेकिन मैं जिन भी कप्तानों के अंडर खेला उनमें मेरी नजर में कुंबले बेस्ट थे. गंभीर ने कहा कि अगर कुंबले लंबे समय तक कप्तानी करते तो सभी रेकॉर्ड तोड़ देते. गंभीर ने कहा कि सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन एक व्यक्ति जिसे मैं लंबे वक्त तक भारतीय टीम के कप्तान के रूप में देखना चाहता हूं वह अनिल कुंबले हैं. मैंने उनकी कप्तानी में शायद छह टेस्ट मैच खेले. उन्हें लंबे समय तक भारत की कप्तानी नहीं मिली. अगर वह अधिक वक्त तक कप्तान रहते तो कई रेकॉर्ड तोड़ देते.
http://स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला अब गैर-जमानती अपराध, 7 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान











