আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 चरणों में होगा मतदान

Published on: December 23, 2019
---Advertisement---

रायपुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान सोमवार को राज्य चुनाव आयोग ने कर दिया है. इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है. प्रदेश में 28 जनवरी से तीन चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 28 जनवरी, दूसरे चरण का 31 जनवरी और 3 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान किया जाएगा. मतदान के एक घंटे बाद ही मतगणना की जाएगी. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6:45 से 2 बजे तक और शेष प्रदेश में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान किए जाएंगे.

http://पंजीकृत किसानों के धान के रकबे का सत्यापन कार्य में लापरवाही, नायब तहसीलदार निलंबित

चुनाव के लिए नामांकन 30 दिसंबर से 6 जनवरी तक दाखिल किए जाएंगे. वहीं 7 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी की जाएगी. वहीं 9 जनवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है. साथ ही 9 जनवरी को चुनाव चिन्हों का आबंटन किया जाएगा. आयोग की ओर से बताया गया कि नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. वहीं जमानत राशि को भी चार गुना बढ़ा दिया गया है. बता दें कि 27 जिलों के 111664 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए 29,525 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जहां 1,44,68,763 महिला और पुरुष मतदाता मतदान करेंगे.

http://प्रेमी के परिजनों ने जलाया था जिंदा, इलाज के दौरान युवती की मौत

http://VIDEO : फ्लाइट में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर भड़के यात्री, कहा- आपको शर्म आनी चाहिए

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now