अभनपुर. प्रेमी के परिजनों द्वारा जिंदा जलाई गई युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई. पीड़िता सरस्वती करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी. रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. जहां रविवार रात उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई कमलनारायण के शिकायत के बाद लल्लू (प्रेमी) के पिता जलाल, माता दुकाला और भाभी नैनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर किया गया. रविवार को दुकाला और नैनी बाई को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि जलाल अभी तक फरार है. डीकेएस डीकेएस प्रबंधन से उनकी मृत्यु संबंधित मोमो मिलने के बाद आईपीसी की धारा 302 का मामला दर्ज किया जाएगा. बता दें कि खोला गांव निवासी 20 वर्षीया सरस्वती सोनवानी का गांव के ही लल्लू सतनामी से 2-3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था.
http://VIDEO : फ्लाइट में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर भड़के यात्री, कहा- आपको शर्म आनी चाहिए
प्रेमी लल्लू ने 18 दिसंबर की शाम सरस्वती को अपने घर मिलने बुलाया. जब वो घर में मिलने गई, तो घर पर मौजूद लल्लू के पिता जलाल, मां दुकालहा और भाभी नैनी बाई ने उसे किसी काम के घर से बाहर भेज दिया. फिर प्रेम संबंध को खत्म करने को लेकर युवती सरस्वती से विवाद करने के साथ मारपीट की और उसे मिट्टी तेल डालकर जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को डीकेएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई. मामले में पुलिस आरोपी मां दुकाला और भाभी नैनी बाई को गिरफ्तार किया है. वहीं एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
http://वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्षद प्रत्याशी शेख गफ्फार का निधन







