আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

Published on: January 8, 2020
---Advertisement---

कोरिया. मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. वहीं हादसे में कार चालक की हालत भी गंभीर है. जानकारी के मुताबिक बेलकामर निवासी मंगल, महेश और संतोष सिंह एक ही बाइक पर मंगलवार रात करीब 11 बजे पंचायत चुनाव में नामांकन का स्क्रूटनी कर कोरिया से लौट रहे थे. खड़गवां क्षेत्र के अखराडाड़ के पास सामने से तेज रफ्तार कार आ गई. बाइक और कार आमने-सामने होने के कारण दोनों के ही चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और आपस में भिड़ंत हो गई.

http://ईरानी हमले के बाद ट्रंप बोले- ऑल इज वेल, कल दूंगा बयान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी इसके बाद एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंचे. जब तक पुलिस पहुंची युवकों की मौत हो चुकी थी. वहीं कार चालक की हालत नाजुक है जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इनोवा कार चिरमिरी डोमनहिल निवासी तनिक मंडल की बताई जा रही है. कार सवार चिरमिरी लौट रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. तीनों युवकों के साथ ही घायलों के परिजनों को भी सुबह सूचना दे दी गई है.

http://कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी हटाए, पटवारी को किया निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now