আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तीन अस्पतालों ने बताया मृत, पोस्टमार्टम से पहले मॉर्चरी में चलने लगी सांसें

Published on: November 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. यूपी के मुरादाबाद में जिला अस्पताल में बनी मॉर्चरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 7 घंटे बाद मॉर्चरी में रखे एक व्यक्ति की सांसें चलने लगी. रिपोर्ट्स के अनुसार मझोला थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रीकेश नगर निगम में कर्मचारी हैं. देर रात घर से दूध लेने के लिए निकले थे, तभी सड़क पर करते समय श्रीकेश के साथ हादसा हो गया. परिजनों को जब यह सूचना मिली तो उपचार के लिए एक के बाद एक तीन निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन श्रीकेश को मृत घोषित कर दिया गया.

https://भारत की सबसे पावरफुल लग्जरी हैचबैक कार लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

तब परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए देर रात ही जिला अस्पताल लेकर आ गए. जिला अस्पताल की एमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने भी श्रीकेश का चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में भिजवा दिया. शुक्रवार सुबह जब पुलिस शव का पंचनामा करने की तैयारी कर ही रही थी, तभी अहसास हुआ कि इस मृत व्यक्ति की तो सांस चल रही है. इस बात की जानकारी वहां मौजूद परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में डॉक्टर को दे दी. सूचना पर मॉर्चरी पहुंचे डॉक्टर ने चेकअप कर उस व्यक्ति के जिंदा होने की पुष्टि करते हुए तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया. परिवार में छाया मातम खुशी में बदल गया.

https://‘भाजपा पार्षदों के चौपाल में चर्चा की चुनौती को स्वीकार करें विधायक, कांग्रेस नेता व नेत्री’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now