नई दिल्ली. Mercedes-Benz ने भारतीय बाजार में ऑल-न्यू Mercedes-AMG A45 S 4Matic+ लॉन्च की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79.50 लाख रुपए तय की गई है. मर्सिडीज-बेंज का दावा है कि नई AMG A 45 दुनिया की सबसे पावरफुल टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर इंजन सीरीज प्रॉडक्शन कार है, जो भारत की अब तक की सबसे तेज रफ्तार हैचबैक कार भी है. नई मर्सिडीज-एएमजी ए 45 एस 4मैटिक+ में एक 2.0-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसमें ट्विन-स्क्रॉल टर्बोचार्जर है. यह इंजन 415 bhp का पावर और 500 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें 8-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया गया है. यह कार सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. कार की टॉप स्पीड 270 किमी प्रति घंटा इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित है. मर्सिडीज-एएमजी ए 45 एस 4मैटिक+ को एएमजी टॉर्क कंट्रोल के साथ फुल वेरिएबल ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है.
https://‘भाजपा पार्षदों के चौपाल में चर्चा की चुनौती को स्वीकार करें विधायक, कांग्रेस नेता व नेत्री’
ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और शानदार बनाने के लिए, एएमजी में एक ‘ड्रिफ्ट मोड’, सभी चारों कोनों पर एएमजी सस्पेंशन, एक ‘रेस स्टार्ट’ ऑप्शन और 6 ड्राइविंग मोड मिलते हैं. इनमें स्लिपरी, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट +, इंडिविजुअल और रेस मोड शामिल हैं. नई A 45 S 4MATIC+ हैचबैक में AMG-स्पेसिफिक रेडिएटर ग्रिल, एयरोडायनमिक बोनट, पावर डोम, मल्टी-बीम एलईडी हेडलाइट्स, चौड़े फ्रंट विंग, फ्लेयर व्हील आर्च और एएमजी अलॉय व्हील्स मिलते हैं. यह कार 6 कलर ऑप्शन सन येलो, पोलर व्हाइट, माउंटेन ग्रे, डिजाइनो पेटागोनिया रेड, डिजाइनो माउंटेन ग्रे मैग्नो और कॉसमॉस ब्लैक में उपलब्ध है. हैचबैक में हेड-अप डिस्प्ले और 12-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम भी मिलता है. सुरक्षा के लिहाज से, नई मर्सिडीज-एएमजी हैचबैक में ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, और एएमजी परफॉर्मेंस ब्रेकिंग सिस्टम के साथ-साथ कई एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.










