नई दिल्ली. अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. बेहतरीन म्यूजिक के साथ अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. दरअसल, अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘जिए ना देबू का ए पतरको, खरे परान लेबू का ए सवरको’ जो बीत कुछ समय पहले रिलीज हुआ था, उस गाने पर अब 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दर्शकों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है और वो खूब प्यार भी लुटा रहे हैं.
http://स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह कोरोना संक्रमित
इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है. इस गाने को आर आर पंकज ने लिखा है और आर्या शर्मा ने इसका संगीत दिया है. ग्लैमर से भरपूर इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने में अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने काफी बेहतरीन डांस किया है. गाने में उनकी और उनकी को-स्टार की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. यही कारण है कि यह गाना देखते ही देखते वायरल हो गया. देखिए वीडियो-
http://नव पदोन्नत सहायक वन संरक्षकों और उप मंडलाधिकारियों की नवीन पदस्थापना










