रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं. बीती रात अंबिकापुर प्रवास से लौटने के बाद श्री सिंहदेव की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होने बताया कि वे अभी ठीक हैं. हल्की सर्दी और खांसी के लक्षण हैं. हाल ही में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से उन्होंने आग्रह किया है कि किसी भी तरह के संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर वे तुरंत जांच कराएं. वहीं राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने खुद अपने ट्वीटर पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है और वे होमआइसोलेशन पर हैं.
http://नव पदोन्नत सहायक वन संरक्षकों और उप मंडलाधिकारियों की नवीन पदस्थापना
उन्होने ट्वीट किया- मेरे कोरोना रैपिड टेस्ट का परिणाम पॉज़िटिव आया है. आपसे निवेदन है कि अगर पिछले 14 दिनों के दरमियान आप मेरे संपर्क में आए हों तो टेस्ट करवा लें, उससे पहले तुरंत क्वारंटाइन हो जाए. साथ आपसे अपील है कि अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. मास्क लगाएं और हाथ धोते रहें. बता दें कि प्रदेश में वैक्सीनेशन तो शुरू हो गया है. लेकिन अभी तक किसी भी मंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन नहीं कराया है.
http://युवाओं की अनदेखी कर रही कांग्रेस सरकार : मिलिंद चंद्राकर
मेरे कोरोना रैपिड टेस्ट का परिणाम पॉज़िटिव आया है। आपसे निवेदन है कि अगर पिछले 14 दिनों के दरमियान आप मेरे संपर्क में आए हों तो टेस्ट करवा लें, उससे पहले तुरंत क्वारंटाइन हो जाएँ। साथ आपसे अपील है कि अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क लगाएँ और हाथ धोते रहें।
— Jaisingh Agrawal (@JaiSinghMLA) March 7, 2021







